ज्यादातर महिलाएं शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया से परेशान रहती है.
एनीमिया की शुरूआती लक्षण को पहचान कर समय रहते ठीक किया जा सकता है, लेकिन महिलाएं नजर अंदाज कर देती हैं.
एनीमिया के शुरुआत में बिना काम किये हर वक्त थकान महसूस होता रहता है.
हर वक्त हल्का सिर दर्द और चक्कर आना एनीमिया के संकेत हैं.
चेहरे, होंठों, आँखों और नाखूनों का पीला पड़ना एनीमिया के संकेत हैं.
पीरियड्स में बहुत ज़्यादा ब्लीडिंग या कम आना, या पीरियड्स के दौरान ज़्यादा कमजोरी होना एनीमिया के लक्षण है.
एनीमिया में घबराहट, दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़कना और सांस फूलने की समस्या होती है.
चिड़चिड़ापन, बार बार गुस्सा आना, फोकस न बन पाना, याददाश्त में कमी एनीमिया के लक्षण है.
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है, कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.