व्हाइट ब्लेजर और शॉर्ट्स में Ananya Panday ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, फोटो ऐसी की देख छूट जाएंगे पसीने...
अनन्या पांडे अपने लुक्स और लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि एक्ट्रेस का अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप हो गया है।
हालांकि इस पर दोनों में से किसी का कोई जवाब सामने नहीं आया।
इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी बेहद हसीन अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो फैन्स को भी खूब पसंद आ रही हैं.
अनन्या पांडे ने अपने हॉट एंड ब्यूटीफुल लुक की ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वो कैमरों के लिए एक से बढ़कर एक नजरें देती हैं।
अनन्या इस लेटेस्ट फोटोशूट में व्हाइट ब्लेजर के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं लुक के साथ अनन्या की अदाएं भी देखते ही बन रही हैं।
अनन्या ने अपनी ये हसीन लुक हेयर स्टाइल में बन, बोल्ड मेकअप और गले में चेन लूप कंपलीट किया है। एक्ट्रेस के इस लुक का अब हर कोई दीवाना बन चुका है।
वहीं फैन्स को भी एक्ट्रेस का ये अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि कुछ ही घंटों में फोटो पर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
वहीं इससे पहले अनन्या ने ग्रीन कलर की शिमरी मिनी ड्रेस में ग्लैमर का तड़का लगाया था। इस लुक में भी एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस दिखी थी।
अनन्या पांडे ने अपना एक्टिंग करियर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से शुरू किया था। वहीं पिछली बार उन्हें 'खो गए हम कहां' में देखा गया था।