Jamnagar Pre Wedding Event के बाद मुकेश अंबानी की फैमिली ने बीते मई महीने में एक लग्जरी क्रूज पार्टी का आयोजन किया, जो 28 मई से लेकर 1 जून तक चार दिनों तक चली. ये पार्टी क्रूज सिसिली के शहर पलेर्मो से शुरू होकर रोम में समाप्त हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें बैकस्ट्रीट बॉयज, पिटबुल और डेविड गुएटा के ऑन-डेक कॉन्सर्ट चर्चा में रहे. इस क्रूज पार्टी में कैटी पेरी ने भी परफॉर्मेंस दी थी. इस पार्टी के दौरान की अनंत-राधिका की तस्वीरें भी वायरल हुईं.