अमरूद ही नहीं, अमरूद के पत्ते भी गज़ब के फायदेमंद होते हैं। विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अमरूद के पत्तों में पॉलिफेनोल्स, फ्लेवेनॉइड्स और केरोटेनॉइड्स भी पाए जाते हैं।
अमरूद की पत्तियां चबाने से चेहरे में कसावट आती है। स्किन का ढीलापन दूर होता है। ये पत्तियां दानों, दाग धब्बों से लेकर शुरू हो रही झुर्रियों तक को ठीक कर सकती हैं।
ये हमारी इम्यूनिटी यानि रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती हैं।
अमरूद के पत्तों के सेवन से पाचन से संबंधित परेशानियां गैस, अपच, कब्ज़ आदि दूर होने लगती हैं।
सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से पेट पर जमे जिद्दी फैट को घटाने के साथ-साथ वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
लगातार 1 महीने तक सेवन करने पर आप खराब कोलेस्ट्रॉल में गिरावट आसानी से देख सकते हैं। वहीं अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
इन पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह में समस्या पैदा करने वाले बुरे बैक्टीरिया को मारते हैं। अमरूद के पत्ते चबाने से मसूड़ों के इन्फेक्शन या सूजन, मुँह के छाले जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
अमरूद की पत्तियों को चबाकर खाने से सूजन के कारण शरीर के जोड़ों और अन्य हिस्सों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
अमरूद की पत्तियों में विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे तत्व होते हैं जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।