अमरूद बहुत ही स्वादिष्ट फल है जो सेहत के लिए ढेर सारे फायदे ले कर आता है लेकिन इतना अच्छा फल भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं वे कौन लोग हैं जिन्हें अमरूद से दूरी बनानी चाहिए।

कई लोग शरीर में सूजन बढ़ने से परेशान होते हैं। ऐसे लोगों को अमरूद के सेवन से बचना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं और दूध पिलाने वाली माताओं को अमरूद के सेवन से बचना चाहिए।
पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे दर्द, दस्त, या गैस की दिक्कत हो या आप इरिटेटेड बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हों या पेट का कोई गंभीर रोग हो तब भी अमरूद के सेवन से बचना चाहिए।
जिन लोगों की शुगर प्रायः लो हो जाती हो,उन्हें भी अमरूद के सेवन से बचना चाहिए।
वे लोग जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई हो या होने वाली हो, उन्हें भी अमरूद नहीं खाना चाहिए। सर्जरी से कम से कम दो सप्ताह पहले अमरूद का सेवन बंद कर देना चाहिए।
स्किन एलर्जी खासकर एक्ज़िमा के पेशेंट्स के लिए इसे अवाॅइड करना बेहतर है।
अमरूद का सेवन सर्दी-जुकाम वाले लोगों की परेशानी भी बढ़ा सकता है इसलिये उन्हें भी इस दौरान अमरूद नहीं खाना चाहिए।
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, किडनी में समस्या या सिरदर्द की शिकायत हो,तो उन्हें भी अमरूद का सेवन डाॅक्टर के परामर्श पर करना चाहिए।