आंवला विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है। वहीं इसमे कैलोरी और फैट बेहद कम होता है। सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और बैलीफेट को कम करने में भी मदद मिलती है।

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो खाली पेट आंवला जूस का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और उनके विकास को प्रोत्साहित करता है।
विटामिन सी से भरपूर आंवला जूस के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे आप बदलते मौसम का मजबूती से सामना करते हैं और जल्दी बीमार नहीं पड़ते।
खाली पेट आंवला जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।
आंवला जूस कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और ब्लड वैसल्स को फैलाता है इससे रक्त संचरण आसानी से होता है और बीपी कम होता है।
सुबह खाली पेट आंवले का जूस उन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है जो श्वेत प्रदर से पीड़ित हैं।
आंवले का जूस मूत्रवर्धक है इसलिए यह यूटीआई, यूरिन में जलन जैसी समस्याओं को भी ठीक करता है।
फाइबर से भरपूर आंवला का जूस पेट के पाचक एंजाइमों को एक्टिव करता है जिससे पाचन अच्छी तरह होता है। इससे पेट की परेशानियों गैस, ब्लोटिंग, कब्ज़, दस्त आदि से राहत मिलती है।
आंवला जूस स्किन के लिए भी बहुत अच्छा है। यह फ्री रेडिकल से लड़ता है और त्वचा की उम्र बढ़ने से रोकता है। जिससे स्किन जवां नजर आती है। यह मुंहासे, त्वचा संक्रमण और सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।
आंवले में जीवाणु रोधी गुण होते हैं यह गोनोरिया से भी बचाता है जो कि असुरक्षित यौन संपर्क से होने वाला बैक्टीरियल संक्रमण है।
ताजा आंवला जूस ऐसे बनाएं:- दो से तीन आंवले लेकर उनको छोटे टुकड़ों में काटें और बीज निकाल दें।आंवले के टुकड़ों को ब्लेंडर जार में डालें। 1 कप पानी डालें और ब्लेंड करें। इसे छानने की ज़रूरत नहीं है। इसे फाइबर समेत पिएं। ज़रूरत अनुसार शहद डाल सकते हैं।
Explore