Aloo Bukhare Ke Fayde: मानसून में लें खट्टे-मीठे आलूबुखारे का मज़ा, साथ में मिलेंगे ये तमाम फायदे...

आलूबुखारे का सीजन आ गया है। खट्टे-मीठे स्वाद वाले आलूबुखारे में फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के और फोलेट की अच्छी मात्रा मौजूद होती है।
आलूबुखारे में 15% विटामिन सी होता है इसलिये यह आपकी इम्यूनिटी स्ट्राॅन्ग करने के लिहाज से ज़बरदस्त है।
इसमें पोटेशियम, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी हैं।आलूबुखारे के सेवन से बैड कोलेस्ट्राॅल और हाई बीपी कम होता है। यह रक्त का थक्का बनने से रोकता है।
आलूबुखारा कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। कैंसर से बचाव के लिए आलूबुखारे का उसके छिलके के साथ सेवन करना बेहतर है।
आलूबुखारे में विटामिन K, कॉपर, पोटैशियम और बोरॉन होता है जो हड्डियों की मजबूती और घनत्व बढ़ाता है।
आलूबुखारा दिमाग के लिए भी फायदेमंद है है। यह चिंता और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। खट्टा मीठा यह फल अल्जाइमर के खतरे को भी कम करता है।
आलूबुखारे खून में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है और ग्लूकोज लेवल बनाए रखने में मदद करता है।
आलूबुखारा पाचन से जुड़ी समस्याओं।
पेट फूलना, अपच, ब्लोटिंग आदि से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसमें हल्के रेचक( लैक्सेटिव) के गुण होते हैं। इसलिये यह कब्ज़ के मरीजों के लिए बहुत काम का है।
आलूबुखारा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है। इसलिए यह आंखों की रौशनी बेहतर रखने के साथ उन्हें स्वस्थ भी रखता है।
आलूबुखारे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है साथ ही फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। इसलिए यह फिटनेस मेंटेन करने के लिए भी शानदार फल है।