गर्मियों में AC तुरंत राहत देता है और ठंडक का एहसास कराता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, ज्यादा AC आपकी सेहत पर असर डाल सकता है? दिनभर बंद कमरे में AC चलाने से शरीर का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता है. इससे इम्यून सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है. जानिए ऐसे में बचाव के लिए क्या करें...
लगातार ठंडे वातावरण में रहने से शरीर तापमान के अनुसार ढलना भूल जाता है. छोटा सा मौसम बदलाव भी सर्दी-खांसी का कारण बन सकता है.
AC की ठंडी हवा नमी को कम कर देती है, जिससे त्वचा सूखने लगती है. इसका असर श्वसन तंत्र पर भी पड़ता है और गले में परेशानी हो सकती है.
सूखी हवा के कारण एलर्जी और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. लंबे समय तक AC में रहने से शरीर कमजोर महसूस कर सकता है.
अगर AC की सफाई ठीक से न हो, तो उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपते हैं. ये हवा के जरिए शरीर में जाकर इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाते हैं.
बंद कमरे में रहने से ताजी हवा की कमी हो जाती है. इससे वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैल सकते हैं.
AC का तापमान हमेशा 24 से 26 डिग्री के बीच रखना सही माना जाता है. बीच-बीच में खिड़कियां खोलकर ताजी हवा जरूर आने दें.
कमरे में नमी बनाए रखने के लिए पानी से भरा बर्तन रखना फायदेमंद है. साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पीना भी बेहद जरूरी है.
नियमित रूप से AC की सफाई करवाना बहुत जरूरी है. सही आदतें अपनाकर आप गर्मियों में भी अपनी इम्यूनिटी मजबूत रख सकते हैं.