विटामिन सी से भरपूर आंवला हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है।

आंवले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए यह डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद है।
विटामिन ए से भरपूर आंवला आंखों के लिए फायदेमंद है। यह मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और उम्र के साथ आंखों पर पड़ने वाले असर को भी कम करता है।
आंवला कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे त्वचा की लोच बेहतर होती है और झुर्रियां, फाइन लाइंस हल्की पड़ती हैं।
विटामिन सी और फैटी एसिड से भरपूर आंवला बालों को पोषण देता है जिससे उनकी ग्रोथ बढ़ती है।
फाइबर से भरपूर आंवला पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करता है और हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाता है। यह कब्ज- दस्त, अपच, सूजन जैसी पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
कैल्शियम से भरपूर आंवला हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस जैसे बीमारियों से बचाता है।
आंवले के सेवन से सिर दर्द और तनाव से राहत मिलती है। साथ ही नींद की क्वालिटी भी बेहतर होती है।
आंवला का नियमित तौर पर सेवन करना हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल, ब्लाॅकेज की संभावना
और हाई बीपी को कम करता है।
आंवला श्वसन संबंधी समस्याओं को कम करता है। यह फेफड़ों को स्वस्थ रखता है और
गले के संक्रमण, खांसी आदि से बचाव करता है।