Aam Khane Ke Nuksan: स्वाद के फेर में ज्यादा न खा लें आम, वरना हो सकती हैं ये परेशानियां...
आम के शौकीन घर-घर में हैं। वे इसके शौक में सता देने वाले गर्मी के मौसम का भी शिद्दत से इंतज़ार करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ज्यादा मात्रा में आम खाने पर साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ते हैं।
यूं तो आम पौष्टिकता का भंडार है। इसमें विटामिन ए, सी और के तो भरपूर मात्रा में हैं ही, साथ ही इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, फोलेट, तांबा, पोटेशियम आदि पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि इसे हद से ज्यादा खाया जाए।
कैलोरी और शुगर से भरा हुआ आम ज्यादा मात्रा में खाने से गर्मियों के दौरान आपका वजन बढ़ सकता है।
आम में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिये इसके अधिक सेवन से दस्त लग सकते हैं। ज्यादा आम खाने से गैस, ब्लोटिंग, एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
आम का जो मीठापन आपको लुभाता है वही शुगर स्पाइक का कारण बन सकता है। इसलिये खासकर डायबिटीज के पेशेंट्स बहुत सावधानी से आम खाएं।
ज्यादा आम खाने से चेहरे पर मुहांसे और दाने भी ज्यादा उभर सकते हैं।आम में मौजूद यूरिशोल नामक रसायन के कारण कई लोगों में रैशेज़, खुजली, पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।
आम बहुत मीठे होते हैं। इनके सेवन के बाद मुंह अच्छे से साफ न किया तो कैविटी जैसी डेंटल प्राॅब्लम्स पैदा हो सकती हैं।
आम की तासीर गर्म होती है इसलिए प्रेग्नेंसी के शुरूआती महीनों में गर्भवती आम के सेवन से परहेज करें।
ज्यादा आम का सेवन उन लोगों के लिए भी नुकसानदायक है जो साइनस या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं क्योंकि आम इंफ्लेमेशन को बढ़ावा देता है।