आम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट में गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है।
2-बढ़ सकता है ब्लड शुगर
आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जिसके चलते यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।
3- बढ़ सकता है वजन
आम में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में आम खाने से वजन भी बढ़ सकता है।
4- मुंह में हो सकते हैं छाले
आम तौर पर आम को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है, जो मुंह के छाले जैसी समस्या उत्पन्न कर सकती है।
5- नींद पर भी पड़ सकता है असर
आम में मौजूद शुगर और कार्ब्स एनर्जी बूस्ट करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर रात के समय में आम खाते हैं तो नींद आने में दिक्कत हो सकती है।
6- एलर्जी का बन सकता है कारण
आम में फाईटिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर को गर्म करता है। जिससे चेहरे पर मुंहासे जैसे कई प्रकार के एलर्जी रिएक्शन हो सकते हैं।
7- हो सकती है दांतों की समस्या
आम में शुगर और शर्करा की मात्रा अधिक होती है, जिससे दांतों पर बैक्टीरिया तेजी से फैल सकता है। साथ ही दांतों में सड़न और कैविटी की समस्या भी हो सकती है।
8- डायबिटीज के मरीज के लिए हानिकारक
आम में प्राकृतिक शर्करा की मात्रा अधिक होती है। इसलिए, यदि आप आम का अत्यधिक सेवन करते हैं, तो यह आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है।
9- इन्हें नहीं खाना चाहिए आम
डायबिटीज, किडनी से जुड़ी समस्या, स्किन समस्याओं या पाचन से जुड़ी समस्याओं में आम खाने से बचना चाहिए|