पोटेशियम और फाइबर से भरपूर आम हार्ट हेल्थ के लिए टॉनिक के समान है। यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और बीपी को कंट्रोल में रखता है।
आम में भरपूर फाइबर होता है इसलिए यह पाचन के लिए अच्छा है।
आम बाल वर्धक है। खासकर वे लोग जो अपनी ताकत और मसल मास को बढ़ाना चाहते हैं उन्हें आम का सेवन जरूर करना चाहिए।
आम शुक्र धातु को बढ़ाता है और वीर्य वर्धक है। इसलिए जो पुरुष स्पर्म की कमी से जूझ रहे हों, उनके लिए आम का सेवन फायदेमंद है।
आम स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह स्किन के काॅम्प्लेक्शन को बेहतर करता है। साथ ही कोलेजन को बूस्ट करता है।
आम में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है साथ ही ल्यूटिन और जियाजेंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आंखों के लिए बहुत अच्छे हैं।
आम इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अच्छा है। एक कप कटे हुए आम में 67% विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
दुबले-पतले लोग आम का सेवन जरूर करें क्योंकि यह वजन बढ़ाने में मदद करता है।