Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 1 June 2023: आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। गुरुवार को सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव नीचे की ओर फिसला है।
सोने का रेट 310 रु गिरा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 59,760 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में 340 रु की गिरावट आई है। इससे प्रति किलो चांदी का रेट 71760 रु प्रति किलो पर आ गया है।
इससे पहले बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 60,070 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.47 फीसदी गिर कर 72,100 रु पर बंद हुआ था।
इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 262 रु या 0.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 59,936 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 300 रु या 0.42 फीसदी फिसल कर 71,802 रु पर है।
22 से 10 कैरेट तक के सोने के रेट
22 कैरेट सोने के रेट 54780 रु पर हैं 20 कैरेट सोने का भाव 49800 रु पर है 18 कैरेट सोना 44820 रु पर बिक रहा है 16 कैरेट सोना 39840 रु पर बिक रहा है 14 कैरेट सोने का रेट 34860 रु पर है 12 कैरेट सोने का भाव 29880 रु पर है 10 कैरेट सोना इस समय 24900 रु पर है
दिल्ली (Delhi Gold Price) 22ct Gold : Rs. 56400, 24ct Gold : Rs. 61510, Silver Price : Rs74050
मुंबई (Mumbai Gold Price) 22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs74050
कोलकाता (Kolkata Gold Price) 22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 74050
चेन्नई (Chennai Gold Price) 22ct Gold : Rs. 56650, 24ct Gold : Rs. 61800, Silver Price : Rs. 77500
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price) 22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 77500