मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय पढ़ाई में व्यतीत करेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह वर्कआउट करना शुरू कर सकते हैं, जिससे आप फिट रहेंगे। व्यापार से जुड़े सुनहरे अवसर आपको प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्य में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका काम बेहतरीन रहेगा। गायत्री मंत्र का जाप करें, समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।