वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज किसी मित्र के सहयोग से रुके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी व रोजगार के अवसरो में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा। किसी सम्बंधी से सहायता मिल सकती है। आज आपकी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करें। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी जरूरत है। परेशानियों के बारे में ज्यादा न सोचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनैस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं।