Aaj Ka Rashifal 24 December 2023: सिंह, कन्या, तुला सहित इन राशियों का लगेगा बंपर लॉटरी, जानिए 12 राशि में से और कौन होगा मालामाल
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपकी सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। परिवार के सदस्यों के मामले में किसी तरह का मतभेद भी हो सकता है। आज किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा हो सकती है। संयम रखें और धैर्य से काम ले। कार्यों के समय पर पूरे होने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज आपको व्यापार व कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। भावनाओं में उतारचढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। अकस्मात धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वाणी को काबू में रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका अच्छा दिन है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आज दिनभर आनंद आपके मन पर छाया रहेगा। आप व्यवस्थितरूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। आप अपने कार्य में आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। बाहरी दुनिया से मन विचलित और परेशान हो सकता है, जरूरी है कि कि आज के दिन आत्मकेंद्रित रहें और अपना काम करें। आपके उत्साह से लोग खुश रहेंगे।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। ताजगी महसूस होगी और काम करने की ऊर्जा आएगी। इन दिनों में आपकी लव लाइफ पर सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। प्यार और तकरार दोनों हो सकती है। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज धन सम्पत्ति से जुड़े कार्य आपको सफलता प्रदान करेंगे। अगर आपने कोई काम बहुत समय और ऊर्जा के साथ पूरा किया है, तो उसका पुरस्कार आपको मिल सकता है। जो बात काफी समय से कहना चाहते रहे हैं, वह कह डालने की दिशा में आप बढ़ेंगें। बहुत उलझन भरे मामले को सुलझा सकने में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों के सामने चुनौती का समय आ रहा है। पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा और मन को उचटने से बचाना होगा। थोड़ा धैर्य रखें और दूसरों की बात सुनेंगे तो गलतफहमी सुलझ जाएगी। अचानक यात्रा और फायदा हो सकता है।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। आज पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो समय पर काम आ सकें। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार की किसी सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। दिन फायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। किसी दोस्त से समय पर मदद मिल सकती है।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज कोई नई राह पकड़ लें, तो आपका करियर भी आगे बढ़ सकता है। यदि आप अपने काम में मन लगाएं और कुछ देर खामोश रहें, तो आपके लिए लोगों का नजरिया बदल सकता है। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। आज अगर आप व्यापार में निवश कर रहे है तो वह आपके लिए शुभ होगा। आपको किसी से धन मिलने के आसार है।