Aaj Ka Rashifal: कर्क सहित इन राशियों को परेशानियों से मिलेगा राहत, इन्हें बरतनी होगी सावधानी, जानिए अपना राशिफल
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना अंतिम समय में निरस्त किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को बेहतर नौकरी मिल जाने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आपकी बुद्धिमत्ता और सहानुभूति को देखकर आपको पुरस्कार मिलेगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपकी धड़कनें बढ़ा सकती है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। व्यापार क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज का दिन सिर्फ पारिवारिक दृष्टि से बल्कि वित्तीय मामलों में भी उत्तम रहने वाला है। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपको आराम करने की जरूरत है। आप घरेलू मामलों के कारण परेशान हो सकते हैं। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य जीवन के विवादों का समाधान होगा। निवेश करने से बचना चाहिए। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। सेहत पर ध्यान दें। काम के बोझ के कारण थकान भी महसूस होगी। एकाग्रता से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप कोई भी काम इच्छा से करना चाहते हैं उसमें आप सफल हो सकते हैं। अगर आप बिजनेस या व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ अवसर ला सकता है। बड़े लोगों से आप कनेक्ट हो सकते हैं। जनता के बीच के कार्यों से आय के साधन मिलेंगे। परिवार का भी सहयोग मिलने से आय बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी आदि में उन्नति से भी आय में लाभ होगा। अपने व्यवहार और गुस्से पर काबू रखें आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत है हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। वही करें जो आपको उचित लगता हो। आपके जीवन में कमियों की बजाय जो अच्छी बातें निहित हैं उन्हें देखें। आज नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। वाणी पर काबू रखें। कुछ लोगों को व्यापारिक लाभ मिलेगा। आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। वर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं। इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के छात्र संगीत से जुड़े हुयें हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वैचारिक दृष्टिकोण का सकारात्मक लाभ मिलेगा। नए कार्य में भी रुचि जाग्रत होगी। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। अन्य क्षेत्रों में निवेश का भारी लाभ मिलेगा।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज का दिन आपके लिए भावनापूर्ण रह सकता है। भावना के प्रवाह में बह सकते हैं। कन्फ्यूजन का निराकरण करें अन्यथा असमंजस की स्तिथि रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं झगडे़ से बचने का प्रयास करें। कुछ खरीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। एक नजदीकी रिश्तेदार खुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफी मददगार और ख्याल रखने वाला होगा। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। कार्य व्यापार में अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। लंबित कार्य बन सकते हैं। प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है। सभी सहयोगी होंगे। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव का होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आपको सामाजिक क्षेत्र में आपको यशकीर्ति मिलेगी। खुद पर बोझ महसूस करेंगे। आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिजनों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें। आप किसी भी चीज को करने से पहले उसके हानी और लाभ के बारे में भी सोचें। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे‌। अत्यधिक खर्च और चतुर वित्तीय योजनाओं से बचें।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज दूसरों के मामलों में दखल देने से आपकी बदनामी हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे, लेकिन ये व्यस्तता आपके काम पर भारी न पड़े, इसका ध्यान रखें। बिना सोचे कार्य नहीं करें। शाम को तनाव के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए आविष्कार या योजना की आवश्यकता होगी। पति-पत्नी के बीच की गलतफहमी दूर हो सकती है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार से आप परेशान रह सकते हैं।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक आज आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की सम्भावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उन्हें भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने घर परिवार में सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संभव है कि आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से न समझ सकें। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती है।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पैतृक मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आप अच्छा प्रमोशन पा सकते हैं। कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने रचनात्मक विचारों का उपयोग करें।