मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सकारात्मक रवैये से रुकें हुए काम समय पर पूरे होंगे वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को आय के नए स्रोत मिलेंगे उम्मीद से बढ़कर धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होगी। जीवन में एक नया बदलाव महसूस करेंगे।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज मन में थोड़ी निराशा रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिसके चलते मन परेशान रहेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी औसत परिणाम प्राप्त होंगे निराश होने से बचें।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। वित्तीय स्थिति सुधरेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे। बेरोज़गारों को बेहतर रोजगार उपलब्ध होंगे। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। भूमि भवन, वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रोज़मर्रा के कार्यों से फायदा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। यदि आप नया करने से शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है उच्च अध्ययन में आ रही रुकावटें दूर होगी।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होंगी। आपके ज्ञान का विकास होगा कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेंगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज सुकून भरा रहेगा। मानसिक क्लेशों से मुक्ति मिलेगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे सहकर्मियों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा होगा। मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।व्यापारिक मामले आपके फेवर में रहेंगे धन लाभ होगा। पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज मानसिक शांति बनी रहेंगी। पुराने विवादों से छुटकारा मिलेंगे। स्वास्थ्य में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा कामकाज में चल रही मुश्किलें दूर होंगी। व्यापारिक मामले हैं आपके अनुकूल होंगे धनलाभ के योग बन रहे है। कला, संगीत जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा कोई बढ़िया अवसर हाथ लग सकता है।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज खुशियों भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा कार्य सिद्ध होगा जिसके चलते आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक मामले सुलझेंगे साझेदारी के व्यापार से लाभ प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेगे। रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेंगा। खर्चों की अधिकता रहेंगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापारिक लेन देन में सावधानी बरतें जल्दबाजी में निर्णय ना लें। भौतिक सुख सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। विरोधी परास्त होंगे उधार दिया पैसा वापस आएगा।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज परेशानी भरा रह सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई असुविधाजनक स्थिति बन सकती है जिसके चलते तनाव महसूस करेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी उधार दिया पैसा अटक सकता है।आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश करने से बचें सोच समझकर ही कोई फैसला लें जल्दबाजी में निर्णय ना लें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज शुरुआत परेशानी भरी रह सकती है किंतु जैसे जैसे दिन बीतेगा हालात बेहतर होते जाएंगे। कार्य क्षेत्र में घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है किंतु सहकर्मियों के सहयोग से समय पर काम बन जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से सामना हो सकता है खान पान पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आजमानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रोज़मर्रा के कार्यों के लिए धन की कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज आप अधिक सतर्क व सावधान होकर निर्णय लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं।