Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि में इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, बरसेगी मां देवी की कृपा, जानिए अपना राशिफल...
मेष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आज कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। आपकी तरक्‍की को देखकर आपके साथ आपसे जलन महसूस करेंगे। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में बीतेगा। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको धन वैभव के साथ ही सुख की प्राप्ति होगी। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। आपको सेहत के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। शाम के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष होगा। रात में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके भाग्‍य में व‍ृद्धि होगी।
मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी और आज किसी फालतू काम से बचें। शाम से लेकर रात तक शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। आपको किसी प्रिय और महान व्‍यक्ति से मिलने का सौभाग्‍य प्राप्‍त होगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।
कर्क राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपको अचानक से कहीं से रुका धन बड़ी मात्रा में मिल सकता है। आपके कोष में वृद्धि होगी और हर कार्य समय से पूरा होगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिए गए निर्णय आगे चलकर किसी मामले में पश्चाताप का कारण बन सकते हैं। शाम को धार्मिक कार्य में मन लगेगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए फायदे का दिन है। राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पाचन क्रिया धीमी पड़ सकती है। शाम से लेकर रात का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। सुख और पारिवारिक मांगलिक कार्य में खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।
तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ और सम्‍मान प्राप्ति का दिन है। आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको विशेष सम्मान प्राप्‍त होगा। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल प्रियजनों से भेंट होगी और सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।
धनु राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी सम्बन्धी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के मामले में आज किसी से लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें आपकी विजय हो जाएगी।
मकर राशि के लोगों को लाभ होगा। आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। शाम का समय यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।
कुंभ राशि के लोगों का दिन परेशानी वाला रहेगा। अकस्मात् भागदौड़ और अधिक खर्च आ सकता है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्य सफलता से पूर्ण होंगे।
मीन राशि के लोगों को लाभ होगा। पास और दूर की यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती तरक्‍की से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।