Aaj Ka Mulank: मूलांक 5 वाले मरेंगे लंबे छलांग, जानिए

मूलांक 1:- आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अलग लेवल पर होगा। आपके अंदर लीडरशिप स्किल उभरकर सामने आएगी।
मूलांक 2:- आज आपकी भावनाएं आप पर भारी रह सकती हैं। ऐसे में कोई भी फैसला लेते वक्त जल्दबाजी ना करें। हमेशा दिमाग से काम लें।
मूलांक 3:- आज आपको किसी सीनियर से करियर से जुड़ी सलाह मिल सकती है जोकि आपके काम भी आएगी।
मूलांक 4:- आज आपको थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज हो सकता है कि किसी काम में रुकावट या देरी आए।
मूलांक 5:- आज काफी एक्टिव रहने वाले हैं। दिन भर आप एनर्जेटिक महसूस करने वाले हैं। साथ ही आज बिजनेस से जुड़े लोग कोई डील कर सकते हैं।
मूलांक 6:- आज प्रोफेशनल लाइफ में जितनी जरूरत हो उतना ही काम करें। अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
मूलांक 7:- आज के दिन हो सकता है कि आपका मन थोड़ा विचलित रहें। आपका मन करेगा कि अकेले ही रहा जाए। मेडिटेशन से आपको काफी फायदा मिलेगा।
मूलांक 8:- आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि देर-सवेर आपको आपकी मेहनत का फल मिल ही जाएगा।
मूलांक 9:- अगर कोई नया काम शुरू करना है तो इसके लिए अच्छा समय है। साथ ही पुराने विवाद को सुलझाने के लिए भी ये समय फेवर में है।