आज का मूलांक: अंक 2- 6 वालों को संभलकर चलना होगा कदम

मूलांक 1:- आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी बड़े निवेश या महत्वपूर्ण बातचीत के लिए दिन अनुकूल है।
मूलांक 2:- आज कार्यक्षेत्र में तनाव देखने को मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा।
मूलांक 3:- आज प्रेम संबंधों में हल्की चुनौतियाँ आ सकती हैं। साथी के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
मूलांक 4:- आज आपका ध्यान कार्यों पर केंद्रित रहेगा। लेकिन कोई विरोधी या शत्रु नकारात्मकता फैला सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
मूलांक 5:- आज सोच-समझकर फैसले लेना अत्यंत आवश्यक है। व्यापारिक साझेदार सहयोग करेंगे, जिससे आपके कारोबार में फायदा हो सकता है।
मूलांक 6:- आज क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है। किसी भी बातचीत में संयम रखें ताकि मतभेद न हों।
मूलांक 7:- आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और सफलता मिलेगी। हालांकि, परिवार या रिश्तेदारों से कोई दुःखद समाचार मिल सकता है।
मूलांक 8:- आज का दिन सावधानी का संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जल्दबाजी या लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।
मूलांक 9:- राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग आज लाभ देखेंगे। निवेश करते समय समझदारी जरूरी है।