मेष राशि आज जातक सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, बाहर जाने से पहले अहतियात बरत लें और वाहन संभल कर चलायें। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा और भगदौड़ बनी रहेगी। नौकरी में सफलता मिलने से परिवार में खुशियां दोगुनी होगी। दोस्त की शादी का गवाह बनेंगे।
वृष राशि (Taurus Horoscope)
वृष राशिवालों के लिए आज सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। अगर नौकरी कर रहे हैं तो काम के लिए परेशानी हो सकती है । बिजनेस में सामान्य रहेगा। पत्नी के साथ अनबन होगी, लेकिन समझदारी से मामला सुलझा लेंगे। दोस्तों से मिलना-जुलना दिन को ताजगी से भरा बना देगा
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )
मिथुन राशिवाले आज जातक के ऊपर खर्च की अधिकता रहेगी। बिजनेस में स्थिति समान्य और नौकरी में सहयोगियों से लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा । संबंधों मे समान्य स्थिति रहेगी। सेहत से परेशान रहेंगे। किसी उलझन को सविवेक से सुलझा लेंगे। बच्चों के साथ मस्ती करेंगे, विद्यार्थियों का मन पढ़ने में लगेगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope )
कर्क राशिवाले के लिए आज जितनी भी परेशानी रहेगी उसका समाधान मिल जाएगा। नौकरी में बॉस से जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन अपने सहयोगी से इसमें सहयोग की उम्मीद न करें। व्यापार में सतर्क रहेंगे, कोई धोखा दे सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। गरीबों को भोजन कराएं।
सिंह राशि ( Leo Horoscope)
सिंह राशि वाले जातक दूसरों की बेकार की बातों पर ध्यान न दें वरना क्रोधित रहेंगे। आज आपको पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके आर्थिक पक्ष, धन के मामले में मामूली सुधार आएगा। यह समय सेहत के लिए भी मिला-जुला रहेगा। नौकरी करने वाले इस समय देर करने से बचें।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope )
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कोई भी काम समय देख करें तो परिणाम शुभ होंगे। नौकरी व बिजनेस दोनों में लाभ मिलेगा।विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सेहत से थोड़ा परेशान रहेंगे। बीपी या शुगर की परेशानी हो सकती है। निजी संबंधों में तालमेल बिठाकर चलें। जीवनसाथी की वजह से धन लाभ होगा।
तुला राशि ( Libra Horoscope )
तुला राशि आज के दिन पढ़ाई में लाभ मिलेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अगर किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो जीत शत प्रतिशत संभव है। नौकरी व बिजनेस में स्थिति आपके पक्ष में है। निजी संबंध सही चलेंगे। पत्नी के साथ संबंध मधुर होंगे। दोस्तों व माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )
वृश्चिक राशि आज आपके लिए प्रेम संबंध में स्थिति सामान्य रहने वाली है। धार्मिक कार्य को लेकर होगी। इस वजह से इन जातकों पर ईश्वर की कृपा बरसेगी। बिजनेस में प्रत्याशित लाभ होगा। मेष राशि वालों को नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन संभव है। पिता से सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )
धनु राशि आज का दिन परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों के साथ मस्ती करेंगे। जातक शुरुआत में थोड़ी बहुत परेशानियां होने वाली है। आपकी कोई कीमती चीज को सकती है ,सतर्क रहें। नौकरी में समय अच्छा रहेगा। परिवार के लिए खुशनुमा समय है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे
मकर राशि ( Capricorn Horoscope )
मकर राशि आज आज का दिन लोग नजर अंदाज करेंगे। इससे आप परेशान रहेंगे। अपने संतान की वजह से खुशी का अहसास होगा। पढ़ाई में आपकी संतान का परचम लहरेगा। नौकरी व बिजनेस में सामान्य स्थिति है। सेहत से परेशान रहेंगे। घर में मनपंसद वस्तुओं की खरीद कर सकते है । धार्मिक काम में लगेंगे।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )
कुंभ राशि आज जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। अधूरे काम बनेंगे। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। नए अनुबंध सिरे चढ़ेंगे। अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। बिजनेस के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालों के लिए तरक्की का समय है।
मीन राशि ( Pisces Horoscope)
मीन राशि आज के लिए शनिवार के दिन धन लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन व बिजनेस में लाभ के योग है। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। पढ़ाई में विद्यार्थियों का मन लगेगा । सहयोग मिलेगा जिससे हर काम आसान होगा।