7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की अब होगे बल्ले-बल्ले: वित्त मंत्रालय ने जारी किया ये बड़ा अपडेट, जानिए...
सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्रालय ने सामान्य प्रॉविडेंट फंड (GPF) और अन्य प्रॉविडेंट फंड्स के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के लिए GPF पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर बरकरार रहेगी।
3 जुलाई 2024 को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) ने जानकारी दी कि सामान्य प्रॉविडेंट फंड और अन्य संबंधित फंड्स पर 1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इस तिमाही में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ये हैं अन्य प्रॉविडेंट फंड्स पर भी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा: सामान्य प्रॉविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विस), अंशदायी प्रॉविडेंट फंड (भारत), ऑल इंडिया सर्विस प्रॉविडेंट फंड, राज्य रेलवे प्रॉविडेंट फंड
सामान्य प्रॉविडेंट फंड (डिफेंस सर्विस), इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट प्रॉविडेंट फंड, इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट फैक्टरीज प्रॉविडेंट फंड, भारतीय नौसेना डॉकयार्ड वर्कर्स प्रॉविडेंट फंड
रक्षा सेवा अधिकारी प्रॉविडेंट फंड, सशस्त्र बल कार्मिक प्रॉविडेंट फंड, सामान्य प्रॉविडेंट फंड (GPF) क्या है?
सामान्य प्रॉविडेंट फंड (GPF) सरकारी कर्मचारियों के लिए एक प्रॉविडेंट फंड है। इसमें सरकारी कर्मचारी अपने वेतन का एक हिस्सा जमा करते हैं।
जब कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसे जमा राशि और ब्याज का भुगतान किया जाता है। वित्त मंत्रालय हर तिमाही में GPF की ब्याज दर की समीक्षा करता है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए यह एक राहत भरी खबर है कि GPF पर ब्याज दरें जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के लिए 7.1 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई हैं।
इससे कर्मचारियों को उनके भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश का फायदा मिलेगा।