1) पर्याप्त नींद - अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो शरीर भी मजबूत होगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरुरी है। जब हम सोते है तो शरीर में वृद्धि हार्मोन बनते है।

2) योग - योग से मांसपेशियों में खिंचाव आता है और मांसपेशिया मजबूत भी होती है। आपका शरीर लचीला होगा तो आप लम्बे भी नजर आएँगे। योग करने के लिए यह पोज अपनाएं चाइल्ड पोज, कोबरा पोज, माउंटेन पोज, सूर्यनमस्कार आदि।
3: सप्लीमेंट्स ले - हाइट बढ़ाने के लिए मानव विकास हार्मोन युक्त सप्लीमेंट्स का प्रयोग कर सकते है। यह हाइट बढ़ाने के लिए कारगर होती है लेकिन किसी भी लंबाई बढ़ाने की दवा का सेवन करने के पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
4: एक्टिव रहना है जरुरी - अपने शरीर को गति दे यानि की ज्यादा बैठे और लेटे ना रहे। जैसे की आप व्यायाम कर सकते है, गेम्स खेले, वॉक करे इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है।
4: एक्टिव रहना है जरुरी - अपने शरीर को गति दे यानि की ज्यादा बैठे और लेटे ना रहे। जैसे की आप व्यायाम कर सकते है, गेम्स खेले, वॉक करे इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है।
5: सही शारीरिक मुद्रा - यदि आप शरीर को गलत मुद्रा देते है तो भी हाइट छोटी दिखती। शरीर को सीधा रखे, सीधे बैठे। ज्यादा झुककर बैठने और और खड़े होने से हाइट बढ़ना रुक जाती है।
6:उचित डाइट लें- कद बढ़ाने में आहार सबसे महत्वपूर्ण है। आपके खाने का असर लम्बाई पर पड़ता है इसलिए अपने आहार में अच्छे खाने को महत्व दे। लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए इनमें आते है : फल, शकरकंद, मछली, हरे पत्तेदार सब्जियां, दही, बादाम, अंडा, फाइबर खाद्य पदार्थ।
7: विटामिन डी - हड्डियां मजबूत होगी तो शरीर भी मजबूत होगा। जो हाइट को लम्बा दिखाता है। हड्डियों के लिए विटामिन डी सबसे जरुरी है और विटामिन डी का सबसे मुख्य स्त्रोत है सूरज। विटामिन डी प्राप्त करने के लिए सुबह की ताजा धुप लें। यह विटामिन डी प्राप्त करने का आसान तरीका है।
मिनरल भी लम्बाई बढ़ाने में सहायक है। खनिज से हड्डी के ऊतकों का निर्माण होता है और यह हड्डी का विकास भी करते है। खनिज ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते है। खनिज पदार्थों में शामिल है: फलियां, हरी बीन्स, अंगूर, गोभी, पालक, गाजर, दाल, केले, मूंगफली, कद्दू, ब्रोकोली।
स्विमिंग करने से हाइट बढ़ती है। यदि आपको स्विमिंग आती है तो पानी में स्विमिंग करे और अगर नहीं आती है तो ड्राई स्विमिंग भी कर सकते है। ड्राई स्विमिंग के लिए फर्श पर कुछ बिछा लें जैसे चटाई और पेट के बल लेट जाएँ फिर पानी में जिस तरह स्विमिंग करते है वैसे करे।