1.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली बजाज पल्सर NS 400Z दिखने में आकर्षक और फीचर्स में दमदार है।

इसमें आपको मिलती है ऑल-LED लाइटिंग, कलर LCD कंसोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जिससे आप कॉल/SMS अलर्ट और नेविगेशन का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अलावा, इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और चार राइडिंग मोड्स - रोड, स्पोर्ट, रेन और ऑफ-रोड भी शामिल हैं।
एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर और USB चार्जिंग पोर्ट इस बाइक को और भी खास बनाते हैं।
2.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने वाली केटीएम 250 ड्यूक अपने दमदार इंजन और नए फीचर्स के लिए जानी जाती है।
इसमें आपको 5-इंच का LCD कंसोल मिलता है जो ब्लूटूथ के जरिए आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। इसके जरिए आप म्यूजिक, नेविगेशन और कॉल अलर्ट का आनंद ले सकते हैं।
USB चार्जिंग सॉकेट, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, क्विक शिफ्टर और स्लिपर क्लच राइडिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाते हैं।
2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत वाली टीवीएस अपाचे RTR 310 अपने शानदार फीचर्स के लिए मशहूर है। इसमें आपको 5-इंच का TFT कंसोल मिलता है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है।
यह हेलमेट कम्युनिकेशन डिवाइस और GoPro का भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें म्यूजिक कंट्रोल, वॉयस असिस्ट, कॉल और SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
5 राइडिंग मोड्स, क्रूज़ कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और रियर लिफ्ट-ऑफ कंट्रोल जैसे एडवांस्ड फीचर्स इसे एक बेहतरीन बाइक बनाते हैं।
2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली केटीएम एडवेंचर 250 ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
इसमें ड्यूल-चैनल ABS और ऑफ-रोड मोड मिलता है जो सुरक्षा का खास ख्याल रखता है। इसके साथ ही, इसमें स्लिपर क्लच और 12V चार्जिंग सॉकेट भी मौजूद हैं।
2.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत वाली टीवीएस अपाचे RR310 एक स्टाइलिश और पावरफुल बाइक है।
इसमें 5-इंच का वर्टिकल कलर TFT कंसोल मिलता है जो स्मार्टएक्सोनेक्ट ब्लूटूथ के साथ आता है।
इसके जरिए आप कॉल और SMS नोटिफिकेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अलावा, इसमें डे ट्रिप मीटर, हैज़र्ड लाइट स्विच और ओवरस्पीड वार्निंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।