भारत में बहुत जल्द ही उपलब्ध होगी एडवेंचर टूरिंग बाइक Honda Africa Twin, नए रंग और डिज़ाइन के साथ  और भी बहुत कुछ...

होंडा ने 2025 के लिए अपनी प्रमुख एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल CRF1100L Africa Twin को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया है।

भारत में बहुत जल्द ही उपलब्ध होगी एडवेंचर टूरिंग बाइक Honda Africa Twin, नए रंग और डिज़ाइन के साथ  और भी बहुत कुछ...
यह बाइक एडवेंचर के दीवानों के बीच काफी लोकप्रिय है। नए मॉडल में मेकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन इसके डिज़ाइन में छोटे-छोटे बदलाव और नए रंग जोड़े गए हैं।
भारत में बहुत जल्द ही उपलब्ध होगी एडवेंचर टूरिंग बाइक Honda Africa Twin, नए रंग और डिज़ाइन के साथ  और भी बहुत कुछ...
अफ्रीका ट्विन तीन वेरिएंट्स में आती है - स्टैंडर्ड, ES और एडवेंचर स्पोर्ट्स। स्टैंडर्ड और ES वेरिएंट में 21 इंच का फ्रंट व्हील दिया गया है।
भारत में बहुत जल्द ही उपलब्ध होगी एडवेंचर टूरिंग बाइक Honda Africa Twin, नए रंग और डिज़ाइन के साथ  और भी बहुत कुछ...
ES वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्ट होने वाला सस्पेंशन है, जिससे सफर और भी आरामदायक हो जाता है।
वहीं, एडवेंचर स्पोर्ट्स वेरिएंट में 21 इंच की जगह 19 इंच का फ्रंट व्हील दिया गया है, जो रोड पर बेहतर प्रदर्शन के लिए बनाया गया है।
होंडा ने रंगों में भी कुछ नए विकल्प जोड़े हैं। ES वेरिएंट दो नए रंगों में उपलब्ध होगा - पर्ल ग्लेयर व्हाइट और पर्ल हॉकआई ब्लू मैटेलिक त्रिकलर, जिनमें काले रंग के व्हील रिम्स होंगे।
स्टैंडर्ड और ES वेरिएंट्स में पुराने रंग भी उपलब्ध रहेंगे, जिनमें ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक शामिल हैं।
एडवेंचर स्पोर्ट्स वेरिएंट के लिए नया मैट इरिडियम ग्रे मेटैलिक रंग पेश किया गया है, साथ ही पुराने पर्ल ग्लेयर व्हाइट त्रिकलर रंग में भी यह वेरिएंट मिलेगा।
सभी वेरिएंट्स में एक समान 1,048 सीसी का पैरेलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।
यह इंजन 100.5 बीएचपी की ताकत और 112 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन दो विकल्पों के साथ आता है - 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और DCT यूनिट।
भारत में होंडा अफ्रीका ट्विन दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल की कीमत 16 लाख रुपये है,
जबकि DCT ट्रांसमिशन वाले मॉडल की कीमत 17.55 लाख रुपये है (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं)।
उम्मीद है कि 2025 का नया मॉडल आने वाले महीनों में भारत में भी लॉन्च होगा।