भारत में Microsoft ने एक नया AI प्रोग्राम शुरू किया है। इसका नाम Elevate for Educators है। कंपनी का कहना है कि करीब 20 लाख टीचर्स को इसके कई फायदे होने वाला है। लगभग 2 लाख स्कूलों और संस्थानों तक ये प्रोग्राम पहुंचेगा। तो आइए जानते है इसकी पूरी डिटेल्स...
Microsoft के मुताबिक एशिया में भारत पहला देश है जहां ये प्रोग्राम लॉन्च हुआ है। भारत में शिक्षा का दायरा काफी बड़ा है। यहां तकरीबन 2 करोड़ स्टूडेंट्स हैं और 1 करोड़ के आसपास टीचर्स।
तो ऐसे में क्लासरूम में AI को सही तरीके से लाना और बच्चों को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ना बहुत जरूरी हो गया है। Microsoft का ये प्रोग्राम टीचर्स को नए स्किल्स सिखाएगा ताकि वो डिजिटल दुनिया के हिसाब से खुद को तैयार कर सकें।
इस प्रोग्राम के तहत AI और कंप्यूटेशनल थिंकिंग को स्कूल के सिलेबस में जोड़ा जाएगा। NEP 2020 के हिसाब से ये बदलाव क्लास 3 से शुरू होगा। मकसद ये है कि जो पॉलिसी में लिखा है वो सीधे क्लासरूम तक पहुंचे। सिर्फ कागजों पर नहीं रहे।
Microsoft ये प्रोग्राम अकेले नहीं चला रहा। इसमें CBSE, NCERT, AICTE, NCVET, DGT जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं। कई राज्यों के शिक्षा विभाग भी जुड़े हैं।
स्कूल लेवल से लेकर वोकेशनल और हायर एजुकेशन तक, कुल मिलाकर आठ लाख स्टूडेंट्स को इसका फायदा मिलेगा। सबको बराबर मौका मिले, यही सोच है।
भारत AI फर्स्ट नेशन बनना चाहता है और ये प्रोग्राम उसी दिशा में एक कदम है। ध्यान इस बात पर रहेगा कि AI का इस्तेमाल जिम्मेदारी से हो, भरोसेमंद हो और लोगों के काम आए।
टीचर्स की भूमिका इसमें सबसे अहम है। बच्चों को नई टेक्नोलॉजी समझाना और सही तरीके से यूज करना सिखाना, ये काम उन्हीं को करना है।
Microsoft Elevate for Educators AI प्रोग्राम एक-दो साल का नहीं है। इसका असर कई सालों तक दिखेगा। टीचर्स जब खुद तैयार होंगे तो बच्चे भी AI को सही से समझ पाएंगे।
शहर और गांव के बीच एजुकेशन में जो फर्क है, वो भी धीरे-धीरे कम होगा। कंपनी का कहना है कि 2030 तक 20 लाख टीचर्स को फायदा मिलाने वाला है।