Begin typing your search above and press return to search.

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में दो से तीन दिन तक मौसम रहेगा साफ…. चक्रवात अब मध्यप्रदेश और झारखंड की ओर बढ़ा….48 घंटे बाद फिर बनेगा नया सिस्टम

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में दो से तीन दिन तक मौसम रहेगा साफ…. चक्रवात अब मध्यप्रदेश और झारखंड की ओर बढ़ा….48 घंटे बाद फिर बनेगा नया सिस्टम
X
By NPG News

रायपुर 29 अगस्त 2020। मौसम विभाग के बिगड़े मिजाज कुछ दिन के लिए शांत हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ में मौसम अब कुछ दिन साफ हो सकता है, हालांकि कुछ हिस्सों में मामूली बारिश भी होगी। दरअसल पिछले तीन दिन से प्रदेश के उपर जो चक्रवातीय घेरा था, वो अब कमजोर हो गया है। छत्तीसगढ़ से आगे निकलकर चक्रवात अब मध्यप्रदेश और झारखंड की तरफ बढ़ गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल दो से तीन दिन तक मूसलाधार बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, हालांकि लोकल सिस्टम की वजह से कुछ हिस्सों में जरूर बारिश हो सकती है। वहीं दो से तीन दिन बाद बंगाल की खाड़ी से एक और सिस्टम तैयार होकर स्ट्रांग होगा, जिससे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि प्रदेश में तीन दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। प्रदेश के जांजगीर, बलौदाबाजार, रायगढ़, बिलासपुर सहित कई जिलों में बाढ़ के हालात बने थे। इस दौरान 12 हजार से ज्यादा घर टूटे थे, तो वहीं 6 हजार से ज्यादा लोगों को शिफ्ट करना पड़ा था।

Next Story