मौसम ब्रेकिंग : अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों का बदलने वाला है मौसम…. प्रदेश के कई हिस्सों में होगी बारिश…कोहरा और ठंड भी बढ़ेगा

नई दिल्ली 15 फरवरी 2021। देश में फिर से मौसम बदलने वाला है। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की संभावन मौसम विभाग ने जतायी है। वहीं देश के कई हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 16 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है वहीं उत्तर प्रदेश में 15 और 16 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
साथ ही मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावनाएं हैं। 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
यहां बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र के दक्षिणी और मध्य हिस्से एवं मराठवाड़ा में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
