Begin typing your search above and press return to search.

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज…..अगले 24 घंटे में बारिश के साथ ओले की आशंका….मौसम विभाग ने कहा…

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज…..अगले 24 घंटे में बारिश के साथ ओले की आशंका….मौसम विभाग ने कहा…
X
By NPG News

रायपुर 11 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में मौसम करवट बदलने जा रहा है। अगले 24 से 48 घंटे के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। 13 मार्च तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। 12 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में ओला भी गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग दिशाओं से चल रही हवाओं की वजह से बादल प्रदेश में देखे जा रहे हैं।

मौसम का आकलन कने वाली SkymetWeather ने अलर्ट किया है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी बारिश में बारिश की आशंका जतायी गयी है। कल कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओला वृष्टि हो सकती है। हालांकि कल बिलासपुर सहित कुछ हिस्सों में सर्द हवाओं के साथ बारिश की बूंदे भी टपकी थी।

सुबह से रायपुर में भी बादल छाये हुए थे, वहीं कहीं बूंदा-बांदी भी हुई थी। माना जा रहा है कि कल प्रदेश के कई हिस्सों मौसम बदल सकता है।

Next Story