Begin typing your search above and press return to search.

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड…..कई इलाकों में शीतलहरी का भी दिखेगा असर…..कोहरा कर सकता है दिनचर्या को प्रभावित

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड…..कई इलाकों में शीतलहरी का भी दिखेगा असर…..कोहरा कर सकता है दिनचर्या को प्रभावित
X
By NPG News

रायपुर 20 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ में फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की चेतावनी दे दी है। प्रदेश में आज अधिकांश हिस्सों में कोहरे का असर देखा गया। धूप की लुकाछिपी पूरे दिन बनी रही, जिसके बाद माना जा रहा है कि कल से प्रदेश में ठंड का अहसास शुरू हो जायेगा। उत्तर भारत की ओर से बर्फीली और शुष्क हवा आयेगी, जिसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलेगी। दिन का तापमान भी दो डिग्री तक गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर भारत से बर्फीली व शुष्क हवा आने से शुक्रवार तक मौसम शुष्क रहेगा।

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व है।इस कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में ठंड कम हो गई है। दरअसल इस दिशा से आने वाली हवा गरम होती है, जिससे ठंड कम हो जाती है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। वहीं से हवा आने से छत्तीसगढ़ में ठंड पड़ती है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार उत्तर भारत से हवा आने के कारण मौसम में बदलाव आएगा। ठंड बढ़ेगी और दिन का तापमान भी दो डिग्री तक कम होगा।

Next Story