Begin typing your search above and press return to search.

मौसम ALERT: छत्तीसगढ़ में आज हो सकती बारिश के साथ बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… इन राज्यों में भी हो सकती है जोरदार बारिश, बढ़ेगी ठंड

मौसम ALERT: छत्तीसगढ़ में आज हो सकती बारिश के साथ बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… इन राज्यों में भी हो सकती है जोरदार बारिश, बढ़ेगी ठंड
X
By NPG News

नईदिल्ली 17 फरवरी 2021. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एकबार फि‍र से मौसम के बिगड़ गया है. देश के कई क्षेत्रों में इसके कारण बारिश हो रही है. केन्द्रीय मौसम विज्ञान की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश (Rain) होने के आसार हैं. दिल्ली मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के लिए सामान्य है. विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा. पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर, जबकि सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई.

मौसम विभाग की मानें तो, 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र के दक्षिणी और मध्य हिस्से एवं मराठवाड़ा में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं. वहीँ आज पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. सूबे के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.8 डिग्री सेल्सियस और 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम केंद्र (रांची) ने 19 फरवरी तक झारखंड में कई स्थानों पर ओलावृष्टि और बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. मौसम केंद्र ने ओलावृष्टि को लेकर येलो एलर्ट भी जारी किया है. हालांकि, 20 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना है.

Next Story