Begin typing your search above and press return to search.

देखें वीडियो: सुशांत की ये बात आपको नहीं होगी पता, दोनों हाथों से एक साथ लिख लेते थे…

देखें वीडियो: सुशांत की ये बात आपको नहीं होगी पता, दोनों हाथों से एक साथ लिख लेते थे…
X
By NPG News

मुंबई 20 जून 2020. सुशांत ने AIEEE में ऑल इंडिया लेवल पर सातवां स्थान प्राप्त किया था। इससे ही उनकी जीनियसनेस का पता चलता है। सुशांत सिह राजपूत कोडिंग में भी माहिर थे। इसका नमूना भी उनके सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। साथ ही उन्हें अंतरिक्ष से बेहद लगाव भी था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत में दोनों हाथों से लिखने का हुनर भी था?

हाल ही में सुशांत के एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुशांत दोनों हाथों से लिखते हुए नजर आ रहे हैं। इसे एक जीनियस का टैलेंट नहीं तो और क्या कहेंगे। इस वीडियो में सुशांत फिल्म ‘छिछोरे’ के अपने को- स्टार ताहिर राज भसीन का नाम दोनों हाथों से एक साथ लिखते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में सुशांत ऐसा कर बेहद खुश भी नजर आ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन एक्टर, डांसर तो थे ही साथ ही साथ वो पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग की तरफ अपना रुख मोड़ लिया था। उन्होंने सबसे पहले टेलीविजन से शुरुआत की। पवित्र रिश्ता सीरियल में मानव के किरदार ने सुशांत को घर घर में पहचान दिलवाई।

Next Story