Begin typing your search above and press return to search.

व्यापम ने इन परीक्षाओं के लिए तारीखों का किया ऐलान…. कल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होगी शुरू …देखिये डिटेल

व्यापम ने इन परीक्षाओं के लिए तारीखों का किया ऐलान…. कल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होगी शुरू …देखिये डिटेल
X
By NPG News

रायपुर 31 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े कम होते ही परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। बीएड, डीएड, फार्मेसी की परीक्षा की तारीखों का ऐलान के बाद अब नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग के साथ-साथ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन और परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

बीएससी नर्सिंग के लिए 1 सितंबर यानि कल से परीक्षा के आवेदन अभ्यर्थी कर सकेंगे। 23 सितंबर आवेदन की आखिरी तारीख है, वहीं 10 अक्टूबर को परीक्षा की तारीख है। वहीं एमएससी नर्सिंग के लिए 13 सितंबर से आवेदन भरा जायेगा, 30 सितंबर आखिरी तारीख होगी, 24 अक्टूबर को परीक्षा होगी। वहीं पोस्ट बेसिंक बीएससी नर्सिंग के लिए भी 13 से आंवेदन भरा जायेगा और 30 सितंबर आखिरी तारीख होगी।

Next Story