Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO : राज्यसभा सांसद नेताम ने विधायक बृहस्पति को कहा “पागल” तो बदले में बृहस्पति ने जारी किया मीम और लिखा – “सूट बूट वाले नेता को धोती पहनने पर मजबूर कराने वाली जनता का आभार”…..झारखंड सरहद पर सियासत गर्म.. 

VIDEO : राज्यसभा सांसद नेताम ने विधायक बृहस्पति को कहा “पागल” तो बदले में बृहस्पति ने जारी किया मीम और लिखा – “सूट बूट वाले नेता को धोती पहनने पर मजबूर कराने वाली जनता का आभार”…..झारखंड सरहद पर सियासत गर्म.. 
X
By NPG News

बलरामपुर,23 जनवरी 2021। झारखंड सरहद याने बलरामपुर रामानुजगंज ज़िले में मौसम भले ठंडा हो, लेकिन सियासत गर्म हो गई है। परंपरागत विरोधी जो राजनैतिक भी हैं वे रामविचार नेताम और बृहस्पति सिंह फिर आमने सामने हैं।

अधिकारियों के लापता होने का पोस्ट फेसबुक में जारी करने के बाद चौतरफ़ा आलोचना झेलने के बाद बैकफ़ुट पर गए विधायक बृहस्पति सिंह पर धान मसले पर भाजपा के प्रदेश व्यापी आंदोलन के दौरान राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम ने ऐसा तीखा तंज किया कि, विधायक बृहस्पति सिंह फिर से सक्रिय हुए और मीम बनाकर वायरल कर दिया।
राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम ने कहा –

“ऐसे विधायक के बारे में क्या प्रतिक्रिया दें..जो अपनी ही सरकार की फ़ज़ीहत कराने में लगा हुआ है..ऐसा मालूम चला है..विधायक अपना आदमी देकर एसडीएम और तहसीलदार से ज़मीन नपवाया है..ऐसे नौटंकी पेल रहा है..उसकी मानसिकता को और क्या बोलेंगे.. मुझे लगता है उसका ईलाज कराना चाहिए.. धीरे धीरे पागल हो रहा है..पागलखाने में अच्छे से ईलाज होना चाहिए”

दरअसल राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम से पत्रकारो ने अधिकारियों के गुमशुदगी वाले पोस्टर पर प्रतिक्रिया माँगी थी। राज्यसभा सदस्य नेताम ने इस पर क्षोभ प्रकट किया और सवाल करते हुए कहा

“उन अधिकारियों के बुजूर्ग माता पिता अचानक देखते तो क्या होता.. उनको झटका नही लगता क्या.. मैं इसे सही नही मानता”

राज्यसभा सदस्य नेताम के इस बयान के वायरल होते ही बैकफ़ुट पर जा पहुँचे विधायक बृहस्पति सिंह को फिर अवसर मिला और उन्होंने सांसद रामविचार नेताम का मीम बनाकर वायरल कर दिया।


विधायक बृहस्पति सिंह ने किसान आंदोलन में राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम के धोती कुर्ता पहनने पर तंज किया और लिखा –

“माननीय नेताम जी, आजकल धोती कुर्ता जैकेट पहनकर प्रदर्शन कर रहे हैं.. समूचे राजनैतिक जीवन में पहली बार जनता ने सूट बूट वाले नेताम जी को धोती कुर्ता में देखा.. वर्ना जब तक सत्तानशी रहे.. तब तक महँगे सूट में दिखा करते थे.. पारंपरिक वेशभूषा धारण करने हेतु मजबूर करने वाले क्षेत्र की जनता का कोटिशः अभिनंदन..”

Next Story