Begin typing your search above and press return to search.

कन्या, मेष, मिथुन, कुंभ और सिंह राशि के लोगों का भाग्य देगा साथ…. इन राशियों को आज उठाना पड़ सकता है नुकसान, जाने अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन जानें

कन्या, मेष, मिथुन, कुंभ और सिंह राशि के लोगों का भाग्य देगा साथ…. इन राशियों को आज उठाना पड़ सकता है नुकसान, जाने अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन जानें
X
By NPG News

रायपुर 23 जनवरी 2021। चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष
आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं साथ ही सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे. रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह प्रपोजल मिल सकते हैं। मां समान कोई व्यक्ति धन प्राप्ति में सहायक बनेगा। भूमि-भवन अथवा जूलरी से जुड़े हुए जातकों को धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बन जाती हैं। भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। व्यापार में निवेश के लिए धन खर्च होगा।

वृषभ
आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। मन में प्रसन्नता बने रहने के अलावा इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। किसी जमीन के सौदे में आपको कोई अच्छा ग्राहक मिल सकता है। ऑफिस में अपने सहयोगियों की मुश्किलों को समझते हुए उनकी मदद के लिए आगे आएंगे। यात्रा का योग बन जाता है। भावनात्मक संवाद के द्वारा अपनी बात का प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहेंगे। सत्य के मार्ग पर चलकर धन कमाने के सभी प्रयास सफल रहेंगे। आज आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन लाभ हो सकता है।

मिथुन
काम करने को लेकर आज आपके अंदर जुनून रहेगा, जिससे रुके हुए कार्य भी समय पर पूरे होंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा और विदेशों से संबंधित काम सफलता से पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मतभेद की स्थिति होगी, जो आपको मानसिक तनाव देगी। कार्य क्षेत्र में भी ध्यान से काम लेना होगा क्योंकि अगर आप जल्दबाजी या बिना सोचे समझे काम करेंगे तो काम में गड़बड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे और वे बचत करने में आपकी मदद करेंगे। दिन ढलने के बाद आपका वाहन खराब हो सकता है और आपके खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन घर पहुंच कर आप अपनी संतान के साथ अथवा घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क
आज विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति में कुछ बाधाएं आएंगी, इसलिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने दोस्तों और भाई बहनों के सहयोग से कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ प्रदान करेगा और आपका रिश्ता भी मधुर बनेगा। आज आप अपने दिमाग से काम लेंगे और कुछ नए कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में संपत्ति विवाद जन्म ले सकता है। हालांकि किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति की सहायता आपके काम में सफलता प्रदान करेगी। शाम के समय दान पुण्य का काम करेंगे और आज कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा, किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मधुर होंगे। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या
आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। काम को लेकर सीनियर नाराज हो सकते हैं। आपको उनकी बात बुरी लग सकती है। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। सब बहेतर होगा। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि के आपको कई अवसर प्राप्त होंगे । जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी ।

तुला
आज नयी तकनीक को अपनाने से व्यापार में वृद्धि होगी। उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अधिकारियों से ताल मेल बैठना पड़ेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हीगी। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को परफॉर्ममेंस का मौका मिलेगा जीवनसाथी के साथ मन मुटाव हो सकता है।बच्चो का ज्यादा समय अपने पिता के साथ बितेगा। सेहत बेहतर होगी।

वृश्चिक
आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफ़िस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें।

धनु
आज आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए। बच्चो की चहल पहल से घर का महौल खुशनुमा रहेगा। माता उनके मन पसंद का खाना बनायेंगें।

मकर
आज आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि कोई भी डील करते समय घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। कार्यों में आ रहीं सभी दिक्कते दूर होंगी। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ
छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ हो सकता है। घरवालों के सहयोंग से आप अपने व्यपार को बढाने में सफल होंगे। व्यापारी वर्ग के लोग किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

मीन
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं।आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। परिवार में सबको साथ लेकर चलने में आप सफल रहेंगे। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह लें सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Next Story