Begin typing your search above and press return to search.

विराट-अनुष्का भी खेल रहें है लूडो, जानिए पत्नी-पत्नी में कौन जीता….

विराट-अनुष्का भी खेल रहें है लूडो, जानिए पत्नी-पत्नी में कौन जीता….
X
By NPG News

नईदिल्ली 20 अप्रैल 2020. शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जिसने बचपन में लूडो नहीं खेला होगा। हर घर में इस समय लूडो खेलों का राजा बन बैठा है और तो और इस खेल का ऑनलाइन संस्करण इसे 90 के दशक के बच्चों का चहेता बना रहा है। इस फेहरिस्त में सेलिब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी नाम जुड़ चुका है।

दरअसल, देश में जारी लॉकडाउन के दौरान घरों में कई लोग इस वक्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ऑनलाइन लूडो खेल रहे हैं। लगता है विराट-अनुष्का को भी इस खेल का चस्का लग गया। तभी तो चीकू की दुल्हनियां ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखते ही समझ आ जाएगा कि यह स्टार कपल भी लॉकडाउन में लूडो के मजे ले रहा है।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लूडो के गेम की एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, मैं हार नहीं रही हूं मैं घर पर रह रही हूं और सामाजिक दूरी का अभ्यास कर रही हूं।’ फोटो को देखकर तो यही लग रहा है कि क्रिकेट के मैदान पर अपने विरोधियों का पसीना निकाल देने वाले विराट लूडो में भी चैंपियन हैं।

वैसे लॉकडाउन से पहले लाल-पीला, हरा-नीला वर्गों वाली इसकी दफ्ती किराने के दुकान की आलमारी के किसी कोने में धूल खा रही थी, लेकिन अब उस उस बोर्ड के भी दिन बदल गए हैं। अब इन्हीं दुकानों पर लूडो की बहुत मांग की जा रही है। वैसे चार लोगों के बीच खेले जाने वाले इस खेल को अधिकतर लोग ऑनलाइन ही खेल रहे हैं।

Next Story