Begin typing your search above and press return to search.

Viral Video: सीट को लेकर ट्रेन में भिड़ गईं महिलाएं, एक-दूसरे को जमकर कूटा, चले लात और घूसे...महिला पुलिसकर्मी घायल

Viral Video: सीट को लेकर ट्रेन में भिड़ गईं महिलाएं, एक-दूसरे को जमकर कूटा, चले लात और घूसे...महिला पुलिसकर्मी घायल
X
By NPG News

मुंबई I सोशल मीडिया पर दो टीचर की लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों महिलाएं एक दूसरे पर लात और घुसे चला रही है। यह वीडियो मुंबई की लोेकल ट्रेन का है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सीट को लेकर महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ, फिर देखते ही देखते ट्रेन का डिब्बा अखााडे में बदल गया। इस झगड़े में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई। सोशल मीडियो महिलाओं की यह लड़ाई खूब वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई के तुर्भे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन में सीट को लेकर दो महिला यात्रियों में विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद मामला इस कदर बढ़ गया कि महिलाओं में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक महिला पुलिसकर्मी घायल भी हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पर बच्चे को जबरन खड़ा करके सीट पर बैठने का आरोप लगाते हुए दूसरी महिला उसे जमकर पीट रही है। इतना ही नहीं जब अन्य महिला यात्री उसे मना करते हैं तो भी वह नहीं मानती। देखिए वीडियो...

दोनों की मारपीट में पीछे से कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि 'वह पुलिसवाली है।' इस मामले में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीट को लेकर शुरू हुए विवाद में कुछ महिलाओं ने मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल भी हो गई है। उसका इलाज कराया गया है।

Next Story