Begin typing your search above and press return to search.

Viral Video: आदमखोर बाघ के साथ लड़की कर रही थी मस्ती, तभी हुआ कुछ ऐसा, देखकर लोगों के उड़ गए होश...

Viral Video: आदमखोर बाघ के साथ लड़की कर रही थी मस्ती, तभी हुआ कुछ ऐसा, देखकर लोगों के उड़ गए होश...
X
By Gopal Rao

Viral Video : डेस्क सोशल मीडिया पर तरह के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। रील्स के माध्यम से हर कोई वीडियो शेयर करने में लगा हुआ है। कुछ वीडियो लोगों को मजेदार लगते हैं। लेकिन वीडियो ऐसे होते हैं जो डरावने होते हैं। खासकर जब वह वीडियो किसी जंगली जानवर से जुड़ा हुआ हो। वहीं अब इन दिनों एक लड़की और बाघ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लड़की आदमखोर बाघ को पुचकारने की कोशिश करती हुई नजर आती है। लेकिन, तभी खूंखार जानवर बिदक जाता है और फिर लड़की के पैर को लपक लेता है। कुछ ही सेकंड की ये क्लिप किसी की भी हार्टबीट बढ़ा सकती है।

दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की बाघ के बाड़े में चली जाती है। कुछ देर में ही बाघ उसके पैर को पकड़ लेता है। इसके बाद वह लड़की के हाथ और कमर को मुंह में दबोचने का प्रयास करता है। हालांकि बाघ पालतू लग रहा है इसलिए बाघ ने महिला को किसी प्रकार का कुछ नुकसान नहीं पहुंचाया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बाघ महिला के साथ खेल रहा होता है। वहीं बाड़े में और भी लोग होते हैं जो रिकॉर्डिंग कर रहे होते हैं। नीचे देखें वीडियो...

बता दे कि, बाघ अगर महिला को नुकसान पहुंचाना चाहता तो उसके लिए मात्र एक सेकेंड का काम है। लेकिन बाघ के पालतू होने के कारण महिला बाघ के बाड़े में घुस जाती है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। आमतौर पर विदेशों में इस तरह का दृश्य देखने को मिलता है जहां जंगल व जंगली जानवरों से प्रेम करने वाले लोग जानवरों के बीच रहते हैं और उन्हें पालतू बनाते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर लोग काफी लाइक कर रहे हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story