टोल प्लाज़ा पर दो औरतों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट, एक-दूसरे के बाल खींचते और थप्पड़ मारते VIDEO वायरल...

टोल प्लाज़ा पर दो औरतों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट, एक-दूसरे के बाल खींचते और थप्पड़ मारते VIDEO वायरल...
X

डेस्क । सोशल मीडिया पर नासिक के पिंपलगांव टोल प्लाजा पर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट करने वाला वीडियो सामने आया है। इनमें से एक टोल प्लाजा का कर्मचारी थी, जबकि दूसरी यात्री लग रही थी। क्लिप में, दोनों को एक-दूसरे के बाल खींचते और थप्पड़ मारते हुए देखा गया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, नासिक के पिंपलगांव टोल प्लाजा पर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई इनमें से एक टोल प्लाजा की कर्मचारी भी है जबकि दूसरी महिला यात्री लग रही थी। इस वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचते और एक-दूसरे को कई बार थप्पड़ मारते हुए देखा गया, वहां मौजूद लोगों ने विवाद को रोकने की काफी कोशिश भी की। ट्विटर पोस्ट किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है कि नासिक के पास पिंपलगांव टोल बूथ पर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो में दो साड़ी पहने महिलाओं ने इस कदर एक दूसरे को थप्पड़ मारे कि देखने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उनमें से एक को मराठी में बहस के बीच अपनी साड़ी फाड़ने की धमकी देते हुए भी सुना गया है। वीडियो के अंत में देखने वालों की भीड़ बीच-बचाव करती और महिलाओं को दूर करती नजर आई। देखिए वीडियो...

Tags

Next Story