Begin typing your search above and press return to search.

Video: दुल्हन की बहन के गले में डाल दी वरमाला... फिर दूल्हे के साथ जो हुआ उसे देखकर आप कहेंगे बाप रे बाप!

Video: दुल्हन की बहन के गले में डाल दी वरमाला... फिर दूल्हे के साथ जो हुआ उसे देखकर आप कहेंगे बाप रे बाप!
X
By NPG News

NPG डेस्क, 20 जून 2022। शादी के दौरान कई अजीबोगरीब वाकये होते हैं, जिन्हें लोग याद रखते हैं। कभी कभी कुछ खट्‌टी-मीठी यादों को दूसरे की शादियों में सुनाया जाता है तो कई बार त्रासदी से भी गुजरना पड़ता है। अब इस वायरल वीडियो को ही ले लें। नशे में धुत दूल्हे को इतना भी होश नहीं था कि वह स्टेज पर है और दुल्हन वरमाला लिए खड़ी है। दुल्हन के साथ उसकी छोटी बहन भी थी। दुल्हन की बहन हाथ में आरती की थाली लिए हुए है। जब दुल्हन वरमाला डालती है, तब वह फूल छिड़कती है। इसके बाद दूल्हे की बारी आती है। दूल्हा इतने नशे में था कि उसने दुल्हन की बहन के गले में ही वरमाला डाल दी...बस फिर क्या था। होने वाली साली ने भी आव देखा न ताव...जीजाजी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। वीडियो में देखें पूरा वाकया...

Next Story