VIDEO: गोविंदा के गाने पर लड़कियों ने लगाए ऐसे ठुमके, मचा दी खलबली... देखें

नईदिल्ली 03 जून 2022 I सोशल मीडिया ऐसी शै है, जहां रोज़ ही कुछ अनोखा देखने को मिलता है। कभी यहां वाइल्ड लाइफ से जुड़ी रोचक जानकारी सामने आती है तो कभी क्यूट बच्चों के वीडियो। वहीं डांस वीडियो की संख्या भी सबसे ज्यादा होती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लड़कियों ने धुंआधार डांस किया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि 'बड़े मियां छोटे मियां' के मशहूर गाने 'प्यार का रस चखना' पर एक डांस ग्रुप में डांस का चैलेंज छिड़ गया। फिर दो लड़कियां स्टेज पर आती हैं और डांस करने लगती हैं। कमाल की बात यह है कि दोनों लड़कियां बिल्कुल गोविंदा जैसे एक्सप्रेशन के साथ डांस कर रही हैं। दोनों एक दूसरे से हार मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। दोनों के डांस को देख पूरे ग्रुप में खूब हल्ला मच रहा है। इस वीडियो में जिस तरह से दोनों लड़कियां डांस कर रही हैं वो किसी के भी दिल को जीत सकती हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। वीडियो को indianfamousdancers नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है और कैप्शन दिया गया है कि, 'अमेजिंग डांस परफॉर्मेंस।' वहीं अभी तक लड़कियों के डांस वीडियो को करीब 25 हजार बार देखा जा चुका है।
Tags
- गोविंदा
- 'मेरे प्यार का रस जरा चखना'
- गोविंदा के गाने पर लड़कियों ने लगाए ऐसे ठुमके
- मचा दी खलबली
- दो लड़कियों ने गोविंदा डांस
- बड़े मियां
- छोटे मियां'
- डांस कर दो लड़कियों
- Govinda
- 'Mere Pyaar Ka Ras Zara Chakhna'
- girls danced on the song of Govinda
- created panic
- two girls made Govinda dance
- Bade Miyan
- Chhote Miyan'
- two girls danced
-
Home
-
Menu

