Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: नम्रता मल्ला ने उड़ाया गर्दा, भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ लाल घाघरा गाने में मचाया धमाल, दोनों की हॉट कैमिस्ट्री हुई वायरल...

VIDEO: नम्रता मल्ला ने उड़ाया गर्दा, भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ लाल घाघरा गाने में मचाया धमाल, दोनों की हॉट कैमिस्ट्री हुई वायरल...
X

 नम्रता मल्ला, पवन सिंह, लाल घाघरा

By NPG News

मुंबई I भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपने नए गाने के साथ एक बार फिर हाजिर हो गए हैं। इस बार वह खेसारी लाल यादव की 'पारो' यानी नम्रता मल्ला के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। गाने को कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है, जिसमें पवन सिंह और नम्रता मल्ला की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को पवन सिंह ने भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ गाया है। दोनों की आवाज का जादू भी इसे और खूबसूरत बना रहा है।

इस वीडियो सॉन्ग में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने गजब के डांस मूव्स दिखाए हैं। दोनों के बीच जबरदस्त रोमांटिक अवतार देखने को मिल रहा है। लाल घाघरा में बोल्ड डांस मूव्स देख फैंस भी दिवाने हुए चले जा रहे हैं। इस सॉन्ग को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। वहीं गाने के बोल विजय चौहान के हैं और इसका म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। गाने को लेकर यूजर यूट्यूब पर कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इनकी आवाज में जरूर को जादू है, जब भी गाते हैं दिल को छू जाते हैं और करोड़ों दिलों पर राज करते हैं', तो दूसरे लिखा, 'आपकी आवाज सुनकर दिल खुश हो जाता है, आप जितने अच्छे गायक हैं उतने अच्छे इंसान भी हैं।' इसके अलावा भी फैंस कमेंट कर गाने की तारीफ कर रहे हैं। देखिए वीडियो...

Next Story