Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO-गजब का स्टंटबाज: दो लड़कियों को आगे-पीछे बैठाकर युवक ने उड़ाई बाइक, हैरतअंगेज स्टंट करने पर पुलिस ने चखाया ऐसा मजा...

VIDEO-गजब का स्टंटबाज: दो लड़कियों को आगे-पीछे बैठाकर युवक ने उड़ाई बाइक, हैरतअंगेज स्टंट करने पर पुलिस ने चखाया ऐसा मजा...
X
By NPG News

मुंबई I सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से युवतियों को बाइक पर बिठाकर स्टंट करने और रील बनाने की कई वीडियो सामने आ रहे हैं। लगातार पुलिस की कार्रवाई के बाद भी इस तरह की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें 24 साल के एक युवक दो लड़कियों को बाइक पर बिठाकर हैरतअंगेज स्टंट करता नजर आया।

दरअसल, यहां वायरल वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने दो लड़कियों के साथ एक बाइक पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में 24 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसका बाइक पर स्टंट करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रशीटर है और उसके खिलाफ एन्टॉप हिल और वडाला टीटी थानों में मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया, "आरोपी का दो लड़कियों के साथ अपनी बाइक पर खतरनाक स्टंट करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हाल में आया था। घटना मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके में हुई थी।" पुलिस अधिकारी ने बताया, "वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया और उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई।" अधिकारी के मुताबिक, खुफिया इनपुट के बाद आरोपी को रविवार को दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। नीचे देखिए वीडियो...

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी को बीकेसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके अधिकार क्षेत्र में यह घटना हुई थी। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे उसके एंटॉप हिल स्थित आवास से गिरफ्तार किया। जांच करने पर पता चला कि वीडियो दिसंबर 2022 का है। आईपीसी की धारा 308 इस अपराध में लागू होती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है, उसे वडाला टीटी पुलिस थाने से एक साल के लिए बाहर किया गया था।

Next Story