Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO-चलती स्कूटी पर रोमांस: युवक-युवती ने की फिल्मी अंदाज में KISS, पुलिस ने लिया एक्शन...

NPG News

VIDEO-चलती स्कूटी पर रोमांस: युवक-युवती ने की फिल्मी अंदाज में KISS, पुलिस ने लिया एक्शन...
X
By NPG News

NPG डेस्क I सोशल मीडिया पर कई बार रोमांस के वीडियो या तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन कई बार यह इतने खतरनाक ढंग से और खतरनाक जगहों पर किया जाता है कि लोग इसके लिए अपना जीवन दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही आया एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक-युवती चलती स्कूटी पर रोमांस कर रहे हैं। अब पुलिस ने मामला सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी चलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पब्लिक प्लेस पर जान जोखिम में डालते हुए अश्लीलता फैला रहा था। स्कूटी में साफ नजर आ रहा है कि कैसे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की गई। इसमें स्कूटी पर युवक की गोद मेों लड़की बैठी हुई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मीडिया खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में लड़के-लड़की ने चलती स्कूटी पर ऐसी हरकत कर डाली कि उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। वीडियो में लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है। लड़की युवक की गोद में बैठकर उसे बाहों में भरकर गले लगाते हुए किस करती नजर आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हुई। वीडियो वायरल होते ही लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है। लखनऊ सेंट्रल जोन की डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार शाम को बताया कि वीडियो लखनऊ के हजरतगंज इलाके का है लड़का और लड़की जाते हुए देखे गए हैं इस पूरे मामले पर 2 टीमें लगाई गई और सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। बुधवार सुबह तक आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। लखनऊ पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर हजरतगंज थाने में धारा 294, 279 भादवि के तहत मुकदमा लिखा गया था। आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है वह चिनहट का रहने वाला है और स्कूटी को सीज कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने नाबालिग लड़की के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लड़के-लड़की के इस फिल्मी अंदाज में रोमांस को कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया लोगों का कहना है कि इस बेशर्मी भरे अंदाज में सड़क पर ऐसी हरकत करते हुए चलना कपल के लिए तो खतरनाक है साथ ही ये ट्रैफिक रूल्स का खुलेआम उल्लंघन भी है। यहां देखिए वीडियो...


Next Story