Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO-बर्थडे का जानलेवा जश्न: जन्मदिन मना रहे युवक के चेहरे पर अचानक लगी आग, और फिर...

VIDEO-बर्थडे का जानलेवा जश्न: जन्मदिन मना रहे युवक के चेहरे पर अचानक लगी आग, और फिर...

VIDEO-बर्थडे का जानलेवा जश्न: जन्मदिन मना रहे युवक के चेहरे पर अचानक लगी आग, और फिर...
X
By NPG News

डेस्क I हर इंसान का जन्मदिन के लिए खास दिन होता है। आज के समय में लोग अलग-अलग तरीके से बर्थडे सेलिब्रेट करते है। लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियां हमारी जान को खतर बन जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही बर्थडे सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पार्टी के दौरान केमिकल वाला स्प्रे करने से बर्थडे बॉय के मुंह में आग लग जाती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के भोपाल में राजाभोज ब्रिज पर एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान केक और उस पर लगे कैंडल जल रही थी। युवक ने एक कैंडल अपने मुंह में फंसाई हुई थी जोकि जल रही थी इसी दौरान उसके दोस्त ने चेहरे पर केमिकल वाला स्प्रे छिड़क दिया। ज्वलनशील होने के कारण युवक के पूरे चेहरे पर आग की लपटों ने घेर लिया। अपना जन्मदिन मना रहा युवक दोस्त के कंधे पर चढ़ा हुआ था। आग लगने के बाद वो परेशान होकर नीचे उतर गया। इस दौरान उसका चेहरा आंशिक रूप से झुलस गया लेकिन उसकी जान बच गई। यहां देखिए वीडियो...

Next Story