Begin typing your search above and press return to search.

OMG! तेज रफ्तार कार की चपेट में आया शख्स, हवा में उछला और फिर 20 फीट दूर जा गिरा...वीडियो वायरल...

OMG! तेज रफ्तार कार की चपेट में आया शख्स, हवा में उछला और फिर 20 फीट दूर जा गिरा...वीडियो वायरल...

OMG! तेज रफ्तार कार की चपेट में आया शख्स, हवा में उछला और फिर 20 फीट दूर जा गिरा...वीडियो वायरल...
X
By NPG News

हैदराबाद I सोशल मीडिया पर आपने कई हादसे के वीडियो देखे होगे। कई वीडियो तो इतना खौफनाक होता है की जिसे देखते ही दिल दहला जाता है। एक ऐसा ही घटना सामने आया है। जिसमें एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, टक्कर के बाद वह हवा में उछल गया और करीब 20 फीट दूर जमीन पर जा गिरा।

मीडिया खबर के मुताबिक, ये घटना हैदराबाद गुरुवार को नगोले में हुआ वहीं शुक्रवार को इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रियल एस्टेट कंपनी का कर्मचारी 50 वर्षीय जय कुमार फोन चलाते हुए अपने कार्यालय की ओर जा रहा था। कुछ सेकंड बाद, वह यह देखकर चौंक गया कि एक कार विपरीत दिशा से उसकी ओर तेजी से आ रही थी। इससे पहले कि वह संभल पाता तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। वह बोनट से टकराया और फिर हवा में उछल गया। जय कुमार के करीब 20 फीट दूर सड़क पर गिरते ही वाहन सड़क किनारे खंभे से जा टकराया। युवक को चोटें आईं लेकिन वह भाग्यशाली रहा कि वह पहियों के नीचे या कार और खंभे के बीच नहीं फंसा। कार चला रही महिला जय कुमार को अस्पताल ले गई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। देखिए वीडियो...

Next Story