Begin typing your search above and press return to search.

मंडप पर दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, बाद में पकड़ने पड़े दुल्हन के पैर, देखकर लोग रह गए दंग....

मंडप पर दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, बाद में पकड़ने पड़े दुल्हन के पैर, देखकर लोग रह गए दंग....
X
By NPG News

डेस्क I शादियों की बात ही कुछ और होती है। भारत में होने वाली शादियों में बड़ी ही धूमधाम देखने को मिलती है। चाहे अमीर हो या गरीब, सभी लोग अपनी शादी को खास और यादगार बनाने की कोशिश करते हैं और इस मौके पर खूब पैसा खर्च करते हैं। दूल्हा और दुल्हन अपने शादी को खास बनाने के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारी में जुट जाते हैं। शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन के साथ साथ परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त खूब मस्ती मजाक और नाच गाना करते हैं। आप सभी लोगों ने भी कई तरह की शादियां देखी होंगी और उनमें शामिल भी हुए होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दूल्हा ने कुछ ऐसा कर दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आइये देखते हैं क्या खास इस वीडियो में जो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह शादी संपन्न होने के बाद पंडितजी दुल्हन को दूल्हे के पैर छूकर आशीर्वाद लेने के लिए कहते हैं। दुल्हन उनकी बात मानकर दूल्हे के पैर छू लेती है। इस पंडितजी से दूल्हा कहता है, 'उसने मेरे पैर छुए, मैं भी ऐसा ही करूंगा।' दूल्हे के बात को पंडितजी ने मना कर दिया पर दूल्हा अपनी बात पर अड़ गया और उसने भी दुल्हन के पांव छू लिए। दूल्हे का ऐसा रूप देख दुल्हन एकदम से चौंक जाती है। शादी में आए मेहमान भी एक पल के लिए अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाते हैं। शादी से जुड़े इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। हमेशा की तरह शादी का ये वीडियो भी नेटिजन्स को काफी पसंद आ रहा है। देखिए वीडियो...

Next Story