Begin typing your search above and press return to search.

कत्थक कली के कलाकार द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में किया गया राहुल गांधी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत...

कत्थक कली के कलाकार द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में किया गया राहुल गांधी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत...
X
By NPG News

कोल्लम । राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा आज केरल के कोल्लम जिले से शुरू हुई। अभी तक 150 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है। कल रेस्ट डे होने के बाद आज से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कत्थककली के कलाकार द्वारा राहुल गांधी व मुख्यमंत्री का भारत जोड़ो यात्रा में स्वागत किया।

ज्ञातव्य है कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा 3570 किलोमीटर का सफर पूरा कर कश्मीर तक पहुँचेगी। कांग्रेस ने महंगाई,बेरोजगारी, सांप्रदायिक सौहार्द जैसे मुद्दों को लेकर यह भारत जोड़ो यात्रा निकाली हैं. इस दौरान राहुल गांधी आम आदमी व गरीबों से मुलाकात करते हुए महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साध रहे हैं। डेढ़ सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद कल रेस्ट डे रखा गया था। जिसके बाद केरल के कोल्लम से आज यात्रा शुरू हुई।

आज की यात्रा में छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुँचे है। आज यात्रा के दौरान कत्थक कली के कलाकार द्वारा अपनी भावभंगिमाओं के माध्यम से राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भारत जोड़ो यात्रा में स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल होने से पहले कल मिडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भाजपा पर जम कर बरसें थे। उनके द्वारा ट्रेनें रद्द होने से लेकर,महंगी बिजली, महंगे पेट्रोल, सेंट्रल एजेंसियों के दुरुपयोग व लखीमपुर खीरी की कानून व्यवस्था को लेकर प्रश्न उठाये गए थे।

मुख्यमंत्री ने कल मीडिया से चर्चा में कहा था कि रेलवे यातायात का महत्वपूर्ण साधन है। देश को जोड़ने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। गरीब, निम्न मध्यमवर्गीय, मध्यवर्गीय लोगों की यात्रा के लिए यह अनिवार्य आवश्यकता है। जब से ट्रेन यातायात सेवा शुरू हुई है तब से ट्रेनें कभी सरकार ने बंद नही किया है। आंदोलन के चलते बंद हो जाये या संधारण कार्य के चलते एक दो दिन के लिए बंद हो तो अलग बात है। पर लगातार कई महीनों से सैकड़ो ट्रेनें बंद हो जाये ये पहली बार हो रहा है। लगातार कोयला लदान से रेलवे को फायदा तो हो रहा है पर यात्रियों को नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा था कि सेवा भाजपा का एजेंडा नही है, इनका एजेंडा केवल और केवल पैसा कमाना है। चाहें तेल बेच के हो चाहें महंगी गैस बेच के हो, क्रूड ऑयल सस्ता मिल रहा है पर आपको पेट्रोल-डीजल महंगा दिया जा रहा है। इसी तरह रसोई गैस व मिट्टी तेल भी महंगी मिल रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन बंद कर फायदे के लिए कोयला ढुलाई करवाया जा रहा है। जो ट्रेनें चल भी रही है वो काफी लेट चल रही है। देश के यातायात को जोड़ने का जो सबसे बड़ा साधन रेलवे हैं उसे केंद्र सरकार लगातार कमजोर कर रही है, जिससे उसे देर सबेर बेचने की तैयारियां केंद्र सरकार की दिख रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा था कि ट्रेनें रद्द करने के बाद भी कोयला की आपूर्ति नही हो पा रही है। देश में जितनी भी खदान है वह कोयले की आपूर्ति नही कर पा रही है। कोयला आपूर्ति नही होने से दूसरे देशों से कोयला मंगवाया जा रहा है। यहां तीन से चार हजार टन है तो वही विदेश से 15 से 18 हजार टन में मंगवाया जा रहा है। जिसकी वजह से बिजली उत्पादन महंगा हो रहा है। अभी ये थोड़ा बढ़ा है। पर महंगे कोयले के चलते कास्टिंग मूल्य और बढ़ेगा जिससे आगे और भी बिजली का मूल्य महंगा होगा। एनटीपीसी ने भी बिजली की कीमत महंगी कर दी है।

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह एक ऐसा स्पॉट हो गया हैं जहां किसानों को थार गाड़ी से रौंद दिया जाता है और नाबालिक बच्चियों को मार कर पेड़ से लटका दिया जाता है। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह को बयान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्रात्मक त्रुटियों के चलते 12 जनजातियां एसटी वर्ग में शामिल होने से वंचित रह गई थी। भाजपा ने ये स्वीकार किया है कि इसे 15 वर्षों में नही सुधारा जा सका। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जब इसको लेकर पत्र लिखा तब भी केंद्र में उनकी ही पार्टी की सरकार थी। फिर भी सुधार नही हो सका। हमने इस मुद्दे को लेकर पत्र लिखा और नीति आयोग की बैठक में भी मामलें को उठाया तब सुधार हो सका हैं। अब आसानी से इस वर्ग के बच्चें उच्च शिक्षा में व नौकरियों में भाग ले पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि बीजेपी प्रजातंत्र का लगातार चीरहरण कर के सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। हमने देखा है कि महाराष्ट्र, झारखंड, मध्यप्रदेश में ऐसा हुआ है। गोवा में तो दूसरी बार ऐसा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी को प्रजातंत्र में विश्वास ही नही रह गया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। मुख्यमंत्री ने आज की यात्रा में शामिल होने से पहले कल कहा कि मैं समझता हूं कि इन्ही सब मुद्दों को लेकर और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जिसमे मैं कल शामिल होने जा रहा हूं। यात्रा कल अलप्पुझा पहुँचेगी और अक्टूबर में कर्नाटक में प्रवेश करेगी।

Next Story