Begin typing your search above and press return to search.

जोरदार मुर्गा नाच: आंटी का मुर्गा डांस स्टेप्स देख हिल गए गांव वाले, VIDEO देखकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे आप...

जोरदार मुर्गा नाच: आंटी का मुर्गा डांस स्टेप्स देख हिल गए गांव वाले, VIDEO देखकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे आप...
X
By NPG News

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के डांस वीडियो वायरल होते हैं। कोई नागिन डांस करके छा जाता है तो कोई मुर्गा डांस करने लगता है। इस दौरान लोगों के डांसिंग स्टेप्स अलग ही दुनिया के दिखाई पड़ते हैं। बच्चे तो बच्चे बुजुर्ग भी मौका मिलने पर डांस से झंड़े गाड़ देते हैं। इन दिनों एक आंटी अपने अनोखे मुर्गा डांस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। आंटी का यह मुर्गा डांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यही नहीं आंटी का डांस देखकर पूरे गांव वाले हिल गए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी गांव में मुर्गा डांस वाला गाना बजने लगता है। इस दौरान वहां मौजूद आंटी आव देखती हैं न ताव और जमकर नाचने लगती हैं। आंटी मुर्गा डांस वाले गाने पर हाहाकारी डांस करती हैं। जिसे देखकर वहां मौजूद महिलाएं भी हैरान रह जाती हैं। आंटी का डांस वीडियो न सिर्फ गांव वालों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। आंटी घर के बाहर मुर्गा डांस करती दिखाई देती हैं। यहां देखें वीडियो...

आप को बता दे कि, वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि उन्हें कुछ बच्चे भी ज्वाइन करते हैं। देखते ही देखते सभी डांस शुरू कर देते हैं। इस अनोखे वीडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Next Story